फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एफपीओ पहाड़ी रत्न ब्रांड से बेचेगा अपने उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। एफपीओ (फार्मर प्रोडक्शन आर्गेनाइजेशन) धर्मपुर अपने उत्पादों को अब पहाड़ी रत्न ब्रांड से बेचेगा। मंडी में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय निदेशक ने एफपीओ का ब्रांड चिन्ह पहाड़ी रत्न भी जारी किया है। इस दौरान एफपीओ के सचिव भूपेंद्र सिंह प्रबधंक नितेश पराशर, सतपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। एनसीडीसी (नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कार्पोरेशन) के क्षेत्रीय निदेशक भूपेंद्र मांडवी ने बताया कि उनकी संस्था के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में बने कुल 20 एफपीओ में से मंडी जिला के धर्मपुर एफपीओ को प्रथम श्रेणी के लिए चयनित किया गया है। इस एफपीओ ने अपना ब्रांड नाम पहाड़ी रत्न तय किया है और उसे उन्होंने औपचारिक तौर पर लांच किया गया। यह एफपीओ हल्दी, कोदरे का आटा, चाय और लड्डू तथा मौसमी फलों का अचार बना रहा है जोकि अब पहाड़ी रत्न ब्रांड नाम से मार्केट में बिक्री किया जाएगा। इस मौके पर करतार सिंह, तारा चंद, रणताज राणा, डॉक्टर मोहनलाल भरमौरिया, किरण कुमारी, पवना देवी,रजनी सकलानी, शोमा देवी, व्यासा देवी, कमला ठाकुर के अलावा मार्गदर्शक संस्था के हर्ष कुमार, आशुतोष झा और डॉक्टर हरदयाल सिंह गुलरिया, एनसीडीसी के रघुनाथ शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें