फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे नकारे नेता विकास में डल रहे रोड़ा : इंद्र

विज्ञापन
डडौर में पत्रकारों को संबोधित करते बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, साथ में मंडल भाजपा अध्यक्ष
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया पर विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया है। डडौर में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि हारे, नकारे नेता विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल में बल्ह में कोई विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उल्टा भाजपा सरकार के कार्यकाल में बजट के साथ जिन योजनाओं को धरातल पर उतारने की शुरुआत की गई थी, वे भी अधूरी पड़ी हैं। 2.33 करोड़ के बजट से बस स्टैंड रिवालसर का शिलान्यास करवाया था लेकिन इसका कार्य आज भी अधर में लटका हुआ है। सब्जी मंडी का मामला अधर में लटका हुआ है। आईटीआई और पुलिस थाना रिवालसर को बंद कर दिया गया।
बिजली बोर्ड के मंडल कार्यालय को डीनोटिफाई कर दिया गया। मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। प्रकाश चौधरी बताएं कि 20 साल सत्तासुख भोगते हुए उन्होंने कितनी सड़कों और पुलों का निर्माण करवाया। कांग्रेस विकास के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर भाजपा रिवालसर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र राणा, नेरचौक (बल्ह) मंडल के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर तथा मीडिया प्रभारी पवन भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें