फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनिंदा क्षेत्रों में घोषणाएं जनता के साथ छलावा : जम्वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से जिला मंडी एवं सुंदरनगर की संयुक्त परिचय बैठक और अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवी वर्ग को संबोधित करते हुए स्पष्ट राजनीतिक दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणाओं और वादों पर विश्वास नहीं करती, क्योंकि पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने केवल घोषणाएं ही की हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने का कोई ईमानदार प्रयास नहीं किया गया। चुनाव के समय पूरे प्रदेश को गारंटियां दी गई थीं, तो अब चुनिंदा क्षेत्रों में ही घोषणाएं क्यों की जा रही हैं। यह सीधे तौर पर जनता के साथ छलावा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार के निर्णयों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले आज सरकार के गले की फांस बन चुके हैं। ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के नाम पर कांग्रेस ने पूरे सिस्टम का मजाक बना दिया है। सरकाघाट में हुई छात्रा हत्याकांड पर राकेश जम्वाल ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है। इसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, लेकिन उससे भी अधिक चिंताजनक सरकार की संवेदनहीनता है। आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें