फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोटली में पहाड़ी से गिरा मलबा, बाल-बाल बचे दो लोग

विज्ञापन
टली में हुए भुस्खलन से सड़क मार्ग पूरी तरह ठप्प होने से दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारें।
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। कोटली उपमंडल के धनियारा में पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने से दो व्यक्ति बाल-बाल बच गए। पहाड़ी से भरभराकर गिरे मलबे और चट्टानों से राष्ट्रीय उच्च मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत के निवासी रोशन लाल और सुराड़ी पंचायत के निवासी भोलाराम का कहना है कि वे दोनों सायं करीब पांच बजे पैदल जा रहे थे। अचानक उनकी आंखों के सामने भरभरा कर पहाड़ गिर गया। वहां, कंस्ट्रक्शन कंपनी का कोई ऑपरेटर उस दौरान कार्य नहीं कर रहा था अन्यथा वह मलबे की चपेट में आ सकता था। हम दोनों भी भूस्खलन वाले स्थान से महज एक या दो मीटर पीछे थे।
सैण निवासी सुरेंद्र कुमार का कहना हैं कि हमें लगभग एक घंटा यहां इंतजार करना पड़ा। कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। कंपनी क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद ने बताया कि कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनप्रीत बाजवा को इस रास्ते को खोलने के आदेश जारी किए गए। कंपनी की ओर से एक घंटे के अंदर मार्ग को बहाल कर दिया गया।
कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनप्रीत बाजवा ने बताया कि कंपनी ने इस स्थान पर कुछ समय पहले कटिंग की थी लेकिन अभी कोई कार्य नहीं किया जा रहा था। अचानक बड़ा पहाड़ नीचे गिर गया। मशीनरी कार्य में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें