फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन पहले दिल्ली से लापता चालक का शव चौंतड़ा की बजगर खड्ड में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ग्यारह दिन पहले दिल्ली से गायब एक चालक का शव उसके गृहक्षेत्र चौंतड़ा की बजगर खड्ड में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने हत्या का अंदेेशा जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मृतक की पहचान पुलिस ने जोगेंद्र सिंह (46) पुत्र तुलसी राम निवासी सेंथल पड़ेन के रूप में की है। वह दिल्ली में निजी कंपनी में बतौर चालक काम करता था। 29 नवंबर को चालक अचानक गायब हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने चौंतड़ा के बजगर खड्ड के पास खेतों से बरामद किया है। इससे क्षेत्र में मातम का माहौल है। घटना स्थल के नजदीक मृतक का मोबाइल फोन, जूते और कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट 29 नवंबर को दिल्ली में भी दर्ज हुई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने मौत के कारणों को जानने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया है। डीएसपी मदन कांत शर्मा ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने शव का मुआयना किया है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है, उस पहलू पर भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें