फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने बीएमओ से कहा, चुप ही रहो एक-एक का कॉल रिकॉर्ड निकालूंगा

विज्ञापन
मंडी के जोनल अस्पताल के सभागार में आयोजित कोविड टीकाकरण को लेकर गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक की ? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। दिन : मंगलवार। समय : 11:15 बजे। स्थान : जोनल अस्पताल मंडी का सभागार। कोविड टीकाकरण के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में चल रही है। टीकाकरण की दूसरी डोज के शत प्रतिशत लक्ष्य को 30 नवंबर तक पूरा करना है, लेकिन जिले के 12 स्वास्थ्य खंडों में सिर्फ बगस्याड़ ही लक्ष्य के अनुरूप कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

इस पर उपायुक्त अफसरों से जवाबतलबी कर रहे हैं। अपने लहजे में कड़कपन लाते हुए डीसी कहते हैं कि बीएमओ अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन नहीं कर रहे हैं। हद तो इस बात की है कि कोविड वैक्सीनेशन के इस अभियान में किसी भी बीएमओ ने पांच से ज्यादा प्रधानों को सहायता के लिए फोन नहीं किया है।
तभी बीच में सुगबुगाहट होने लगी तो डीसी ने लताड़ लगाते हुए यह कहा कि चुप ही रहो, एक एक का कॉल रिकॉर्ड निकालूंगा।
मेरे पास तो कार्रवाई को लेकर कुछ नहीं, लेकिन ऊपर बहुत कुछ है, जहां रिपोर्ट जा रही है। इस बीच लडभड़ोल के बीएमओ बीच में बोल पड़ीं कि प्रधानों का साथ नहीं मिल रहा। सहायता के लिए फोन करते हैं तो प्रधान कहते हैं कि वोट बैंक का सवाल है। हम घर-घर नहीं जा सकते, बीएमओ खुद ही घर-घर चले जाएं? इस पर डीसी ने ऐसे तमाम प्रधानों की सूची तलब की। उन्होंने कहा कि ऐसे रवैये पर सख्ती अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

....
19000 डोज हर रोज लगाने का लक्ष्य
डीसी ने कहा कि 30 नवंबर से पहले जिले में कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने को अगले एक सप्ताह तक हर रोज 19 हजार डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसे हासिल करने के लिए पूरी गंभीरता से योजनापूर्वक काम करें। पंचायत प्रतिनिधियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम रोजगार सेवकों की मदद लें।
...
आपदा केंद्र ने किए करीब 6 हजार फोन
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिला आपदा केंद्र मंडी ने पिछले दो सप्ताह में दूसरी डोज के 5840 लाभार्थियों को फोन कर टीकाकरण का आग्रह किया। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। उन्होंने इस प्रयास के लिए एडीएम राजीव कुमार व उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई। टीकाकरण कार्य में लगे बाकी विभागों से भी ऐसे ही प्रयास करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें