फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डीसी ने सम्मानित किए क्रिसेंट स्कूल के मेधावी

विज्ञापन
जोगिंद्रगनर के गरोडू स्थित न्यू क्रिसेंट स्कूल के मेघावियों को पुरस्कृत करते जिलाधीश मंडी अपूर्
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के गरोड़ू स्थित न्यू क्रिसेंट पब्लिक स्कूल का सालाना पारितोषिक वितरण समारोह ‘उमंग’ जिलाधीश मंडी अपूर्व देवगन की गरिमापूर्ण उपस्थिति में मनाया गया। एसडीएम मनीश चौधरी, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा, थाना प्रभारी सकीनी कपूर, बस्सी प्रोजेक्ट की आवासीय अभियंता इंजीनियर दिप्ती भट्ट और रोटरी के सम्मानित सदस्य अजय ठाकुर, रामलाल वालिया ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति और देश की एकता, अखंडता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि अपूर्व देवगन ने कहा कि विद्यार्थी अपनी क्षमता की पहचान कर अगर सपनों की उड़ान भरते हैं तो निश्चय ही मंजिल प्राप्त होगी।
इससे पहले जिलाधीश मंडी अपूर्व देवगन ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नवाजा। प्रधानाचार्य शशिकिरण शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रदेश शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें