फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मकरीड़ी स्कूल में बेटियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकरीड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मिनी स्पोर्ट्स मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यवेक्षिका जयवंती ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पाठशाला के उप प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक जयवंती ने बताया कि मिनी स्पोर्ट्स मेले का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में पोषण, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान बालिकाओं ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और बालिका सुरक्षा पर आधारित क्विज, निबंध लेखन और खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की नींव हैं। उन्हें समान अवसर देकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा और आत्मविश्वास विकसित करने की प्रेरणा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें