फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश से सरकाघाट में भी नुकसान

विज्ञापन
ग्राम पंचायत गोपालपुर में भारी बारिश से गिरा मकान।  स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत अपर बरोट में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। इससे मकान, पशुशालाएं ढह गईं। मकानों में दरारें आ गई हैं। स्थानीय निवासी रमेश चंद, कश्मीरा देवी की पशुशाला क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से अंदर बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लोअर बरोट निवासी जगदीश चंद के मकान के समीप भूस्खलन से मकान की नींव हिलने से मकान एक ओर झुक गया है। अपर बरोट में रास्ता भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बड़ोई निवासी ईश्वर दास के घर के आगे लगा डंगा गिर गया है। अपर बरोट पंचायत के प्रधान दलीप राव, उप प्रधान रवि कुमार कौशल ने पूरी पंचायत में घर-घर पहुंच कर लोगों का दुख साझा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें