ग्राम पंचायत गोपालपुर में भारी बारिश से गिरा मकान। स्त्रोत जागरूक पाठक
सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत अपर बरोट में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। इससे मकान, पशुशालाएं ढह गईं। मकानों में दरारें आ गई हैं। स्थानीय निवासी रमेश चंद, कश्मीरा देवी की पशुशाला क्षतिग्रस्त हुई है।
ग्रामीणों की मदद से अंदर बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लोअर बरोट निवासी जगदीश चंद के मकान के समीप भूस्खलन से मकान की नींव हिलने से मकान एक ओर झुक गया है। अपर बरोट में रास्ता भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बड़ोई निवासी ईश्वर दास के घर के आगे लगा डंगा गिर गया है। अपर बरोट पंचायत के प्रधान दलीप राव, उप प्रधान रवि कुमार कौशल ने पूरी पंचायत में घर-घर पहुंच कर लोगों का दुख साझा किया। संवाद