केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर में हुआ जलभराव। इससे भारी नुकसान हुआ है। स्त्रोत- जागरूक पाठक
सुंदरनगर (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के धर्मपुर एचआरटीसी बस स्टैंड से डैहर उपतहसील की ग्राम पंचायत बरोटी के सोहर गांव निवासी ट्रैवलर चालक बलबीर सिंह (38) पुत्र प्रभु राम रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए हैं। बलबीर सिंह अपनी ट्रैवलर गाड़ी लेकर सोमवार दोपहर बाद धर्मपुर पहुंचे थे। उन्हें मंगलवार सुबह सवारियों को बिहार के बोधगया ले जाना था। शाम 9 बजे तक परिवार से उनकी बातचीत भी हुई थी और उन्होंने बताया था कि वह बस स्टैंड पर गाड़ी पार्क कर खाना खा रहे हैं। रात को गाड़ी में ही सोने के बाद सुबह यात्रा शुरू करनी थी।
मंगलवार सुबह जब परिजनों ने फोन मिलाया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। चिंतित परिजन जब धर्मपुर बस स्टैंड पहुंचे तो वहां बलबीर सिंह का कोई पता नहीं चला। उनकी ट्रैवलर गाड़ी 100 मीटर दूर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। प्रशासन ने बलबीर सिंह की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई प्रदीप ठाकुर ने बताया कि बलबीर कई वर्षों से ट्रैवलर पर बतौर चालक सेवाएं दे रहे थे और घटना से पूरा परिवार सदमे में है। संवाद