फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएससीए ने ली शपथ, छात्र हितों की पैरवी का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक कल्याण अध्यक्ष, खुशवंत उपाध्यक्ष, मुस्कान सचिव और नेहा देवी बनीं सह-सचिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में शैक्षणिक सत्र के लिए केंद्रीय छात्र संगठन (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और कक्षा प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एमएससी गणित प्रथम सेमेस्टर के अभिषेक कल्याण को अध्यक्ष, बीएससी तृतीय वर्ष के खुशवंत को उपाध्यक्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष की मुस्कान को सचिव और बीए प्रथम सेमेस्टर की नेहा देवी को सह-सचिव मनोनीत किया गया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि सीएससीए विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से अनुशासन, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। मीडिया समन्वयक फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि सीएससीए में शैक्षणिक, खेल, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न क्लबों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सीएससीए अध्यक्ष अभिषेक कल्याण ने कहा कि संगठन विद्यार्थी हितों की पैरवी के साथ प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच सेतु की भूमिका निभाएगा। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत और समापन राष्ट्रगान से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें