फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश न होने से मुरझाने लगीं फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में बारिश न होने से किसान परेशान हैं। गेहूं सहित अन्य नगदी फसलें सूखे जैसे हालातों से जूझ रही हैं। गोपालपुर निवासी दिवान चंद, नबाही के प्रेम सिंह, मसेरन के मनोहर लाल, पौंटा के भाग सिंह ने बताया कि बारिश न होने से गेहूं और अन्य फसलों की पौध पीली पड़ने लगी है।
विज्ञापन

सिंचाई करने से खेतों में जो थोड़ी बहुत फसल लहलहा रही थी उसे लावारिस पशु चट कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने सरकार से लावारिस पशुओं से निजात दिलाने का आग्रह किया है। हेमलता, राज कुमार, राकेश कुमार, रत्न चंद, बख्शी राम, अमर सिंह, कश्मीरी देवी ने भी बताया कि बारिश न होने से अब खड्डों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में भी पानी की कमी हो गई है। मोहीं, नबाही, पौटा, फतेहपुर, चंदेश, जमणी, मसेरन, ढलवाहन में भी यही आलम है। किसानों ने पशुओं को खुले में छोड़ने वालों पर शिकंजा कसने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें