पति को छोड़ कर देवर से शादी करने की जिद्द में गवाड़ गांव की महिला फंदे पर लटक गई। स्यांज पंचायत के गवाड़ गांव में मंगलवार को हुई घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। महिला ने घर वालों और पति को मजबूर कर दिया कि देवर के साथ शादी करना चाहती है।
घर वालों और महिला के पति ने स्यांज पंचायत की प्रधान को मंगलवार को अपने घर बुलाया। बाद मं पंचायत और घर वालों के समक्ष यह फैसला हुआ कि महिला अपने देवर के साथ जिंदगी बिताना चाहती है तो वह बिताए। मगर वह छह माह के अंदर अपने पति को तलाक दे।
बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान के समक्ष हुए पारिवारिक फैसले के बाद मंगलवार को ही सपना ने फिर जिद्द पकड़ ली कि वह आज ही अपने देवर के साथ घर छोड़ कर कहीं बाहर जाएगी। पति ने उसे समझाने की कोशिश की और कहा कि वह तलाक तक रूक जाए। सपना को यह रास नहीं आया और उसने तैश में आकर अपने घर में ही देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी।