फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा किलो चरस के साथ दबोचे दो युवक

Mon, 14 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर थाना के तहत पंडोह पुलिस ने नाके के दौरान सोमवार को सवा किलो चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई हेमराज के नेतृत्व में पुलिस ने जागर में नाका लगाया हुआ था। इसी बीच तलाशी के लिए करीब एक दर्जन गाड़ियां रोकी गई। इस दौरान एक गाड़ी से दो युवा निकले और लिंक रोड की ओर जाने लगे। इस दौरान पुलिस को शक होने पर पुलिस कर्मी दौड़े और करीब 70 मीटर की दूरी पर दोनों को दबोच लिया। दोनों के कब्जे से सवा किलो चरस बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार 24 पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव व डाकघर खुडा लौहर चंडीगढ़ व अजय सिंह 23 पुत्र राजिंद्र सिंह निवासी हिंडोला तहसील देवप्रयाग जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के रूप में हुई है। जांच अधिकारी हेमराज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें