फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की 18 तक खैर नहीं

Sat, 16 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
trafic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल ड्राइव के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो हफ्तों में 5646 लोगों के चालान काटे। पुलिस की ये स्पेशल ड्राईव अभी भी चल रही है। पुलिस ने 23 मार्च  से शहर में स्पेशल चालान अभियान चला रखा है। पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 23 मार्च  से लेकर 7 अप्रैल के बीच 5646 लोगों के नियमों का उल्लंघन करने के लिए चालान काटे। यह अभियान 18 अप्रैल तक चलेगा।  
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक 23 अप्रैल को पहले दिन पुलिस ने रेड लाइट जंप व जेब्रा क्रासिंग का उल्लंघन करने के लिए 706 लोगों के चालान किए। अगले दिन पुलिस ने ड्रंकन ड्राइवरों  के लिए अभियान चलाया जिसमें 107 लोगों के चालान किए गए।

पुलिस ने बताया कि पंद्रह दिनों में बिना हेल्मेट, ओवर स्पीडिंग , बिना सीट बेल्ट के कुल 1349 चालान काटे गए। रेड लाइट जंप करने, ट्रिपल राइडिंग,  जेब्रा क्रासिंग लेन में न चलने, मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के  2700 चालान किए गए। नो पार्किंग में गाड़ी पार्क करने, शीशों पर काली फिल्म लगाने के लिए 910 लोगों के चालान किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी का कहना है कि इस अभियान के दौरान रोज अलग अलग नियमों के उल्लंघन पर फोकस कर  चालान किए गए । आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान जारी रहेगें। अब लोगों से भी इस अभियान में  सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें