खनेटी धार नामक स्थान पर ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शेरू पुत्र घेलु निवासी कोकी अपने ससुराल धार खनेटी गया था। वह अपने घर कोकी वापस लौट रहा था कि अचानक खनेटी धार नामक स्थान पर पैर फिसलने से ढांक से लगभग 500 मीटर नीचे गिर गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी मोहर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।