फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरवाड़ में ढांक से गिरकर मजदूर की मौत

Mon, 20 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला धर्मपुर (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल की डरवाड़ पंचायत में ढांक से गिरकर झारखंड के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस जानकारी अनुसार श्याम लाल (23) निवासी गांव चपाटोली जिला गुमला झारखंड सोमवार सुबह अनस्वाई स्थित अपने क्वार्टर से गर्ली खड्ड में चैक डैम के निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। डेढ़ली गांव के पास ढांक से करीब पचास फीट नीचे खड्ड मेें गिर गया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया।
विज्ञापन


लेकिन, श्याम लाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी धर्मपुर जय लाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट भेज दिया गया है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें