सरकाघाट के सुरंग क्षेत्र से नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के साथ लड़की भी थी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल चेकअप करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। गत सप्ताह सरकाघाट के सुरंग क्षेत्र की नाबालिग लड़की अपने गांव में सामान खरीदने गई थी। सरकाघाट पुलिस ने लड़की को आरोपी युवक के साथ बिलासपुर के भराड़ी क्षेत्र से बरामद किया है। बिलासपुर जिला के भराड़ी से लड़की को बरामद कर सरकाघाट में मेडिकल चेकअप करवा परिजनों को सौंप दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी मदन कुमार ने मामले की पुष्टि की है।