फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दुकानदारों को 49 हजार रुपये जुर्माना

Mon, 27 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊनासुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू गैस का व्यावसायिक प्रयोग करने और फल व सब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची न लगाने पर 20 कारोबारियों पर प्रशासन ने 49,778 रुपये जुर्माना लगाया है। जबकि, सात लोगों को पेशी में हाजिर न होने पर नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुंदरनगर प्रशासन ने दिसंबर और जनवरी माह में उपमंडल में घरेलू गैस का व्यावसायिक प्रयोग करने पर 12 दुकानदारों और 15 फल व सब्जी विक्रेताओं पर मूल्य सूची न लगाने पर चालान किए थे। इसके बाद सोमवार को उनकी पेशी एसडीएम राजीव कुमार के समक्ष रखी गई थी। 20 दुकानदार ही पेशी पर पहुंचे। जहां साक्ष्यों के आधार पर उन्हें 49,778 रुपये जुर्माना लगाया गया। जबकि, सात दुकानदार जो पेशी में नहीं पहुंचने पर नोटिस जारी किए गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षण आतिश ठाकुर ने पुष्टि करते कहा कि घरेलू गैस का व्यावसायिक प्रयोग करने और मूल्य सूची न लगाने वालों के िख्‍ालाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें