फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरी के समीप नाले में मिला शव, शिनाख्त नहीं

Mon, 21 Mar 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, थुनाग (मंडी)।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सराज घाटी के छतरी के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छतरी से कुछ ही दूरी पर ढांक से नीचे नाले में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला। लकड़ी के लिए जंगल गए स्थानीय लोगों को शव दिखाई देने पर प्रधान छतरी  अजीत राणा को सूचित किया।

इसके बाद जंजैहली पुलिस को सूचना दी गई। शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका है। जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की जेब से 150 रुपये मिले। जंजैहली  पुलिस चौकी के एसआई गोपाल सिंह ठाकुर बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें