फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Wed, 02 Mar 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि महोत्सव के दौरान लोगों की सुविधा अनुसार शहर में यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। डीसी संदीप कदम ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर 6 से 15 मार्च तक नई व्यवस्था लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक बाड़ीगुणाणु, बीर लाग व कोटली की ओर से आने वाली बसें सवारियों को सकोड़ी पुल के पास उतारकर तल्याहड़ बाईपास, कहैनवाल, मंगवाई, पुल घराट होते हुए बस स्टैंड मंडी आएगी। बसों के अलावा उक्त रूटों से आने वाले भारी वाहन ट्रक व ट्रैक्टर भी इसी रूट से आएंगे।

इन रूटों से जाने वाली बसें पूर्व की भांति नए सुकेती पुल से होते हुए चलाई जाएगी। जिनका ठहराव महामृत्युंजय मंदिर तथा सुकोड़ी पुल पर कुछ क्षणों के लिए सवारियां चढ़ाने के लिए ही रहेगा। इसके अतिरिक्त कोई भी बस उक्त ठहरावों के अलावा शहर के अंदर कहीं भी नहीं रूकेगी। शिवरात्रि मेले के दौरान 3 दिन चलने वाली शोभा यात्रा 8, 11 तथा 14 मार्च को 12 बजे दोपहर से शाम 5 बजे तक शहर में बसें बंद रहेगी।
विज्ञापन


बाईपास बस स्टॉप को इस वर्ष समाप्त किया गया है तथा सुंदरनगर, नेरचौक, गोहर, जंजैहली की ओर जाने वाली स्थानीय व लंबी रूटों पर चलने वाली सभी बसें भ्युली चौक से होकर अपने निर्धारित समय में ही बस स्टैंड ठहराव से संचालित होंगी। मेला के दौरान जांच व निगरानी के लिए मंडी शहर के सभी प्रवेश स्थलों पर अस्थाई यातायात अवरोधकों की व्यवस्था रहेगी। एंबुलेंस, आपातकालीन रोगी वाहनों, कानून व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस वाहनों तथा अग्निशमन वाहनों के आने-जाने के लिए 24 घंटे छूट रहेगी।

अधिसूचना के अनुसार जिमखाना क्लब मंडी में वीवीआईपी वाहन, छोटे वाहन, होमगार्ड कार्यालय परिसर भ्यूली, ब्यास सदन परिसर भ्यूली, श्री भीमाकाली परिसर भ्यूली, गुरू गोबिंद सिंह साहिब गुरूद्वारा पड्डल मंडी, पुराना बस स्टैंड, गुरू गोबिंद घाट पड्डल मंडी, श्री चामुंडा मंदिर स्थित मोतीपुर दुदर में दोपहिया व हल्के वाहन के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त आईटीआई मंडी परिसर, राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी, समीप बाईपास उपमार्ग राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में शाम 4 बजे से सुबह आठ बजे तक दोपहिया व हल्के वाहन के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। जबकि नया बस स्टैंड भवन छत पर हल्के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है।

सरकाघाट, रिवालसर से मंडी की ओर आने वाली गाड़ियां तल्याहड़ विभाजन सड़क से होकर मंडी की ओर आएगी। विक्टोरिया पुल से मंडी शहर के लिए सुबह 9 से रात 9 बजे तक एंबुलेंस, आपातकालीन रोगी वाहनों, कानून व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस वाहनों, अग्निशमन वाहनों व दो पहिया वाहनों के अलावा अन्य वाहनों का वन वे ट्रैफिक होगा। बस स्टैंड के पास टैक्सियों के लिए व बाईपास, उप मार्ग एनएच-21 पर ट्रकों के लिए आवंटित पार्किंग को मेला के दौरान अस्थाई रूप से रद्द कर दिया जाएगा।

चौहाटा बाजार, मोती बाजार से विक्टोरिया पुल की ओर दोपहिया वाहनों के लिए शाम 9 से सुबह 9 बजे तक प्रतिबंध नहीं होगा। रामनगर, प्रताप होटल से कहनवाल चौक तक दोपहिया वाहनों के अलावा एक तरफा वाहन व्यवस्था होगी। जोकि पुल घराट से वाया रामनगर प्रताप होटल की ओर तथा पुराना सुकेती पुल से पुराना बस स्टैंड तक होगी। जेल रोड से होकर मंडी शहर आने वाली सभी बसें तल्याहड़ विभाजन सड़क से होकर मंडी के लिए आएंगी। पड्डल निवासियों को अपने वाहन ले जाने के लिए विशेष पास एसडीएम सदर मंडी के कार्यालय से प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें