फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरोहडू में कार खाई में गिरी, युवक की मौत

Mon, 21 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , चैलचौक (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोट-देवीदहड़ मार्ग पर बजरोहडू के समीप एक कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे से शाला पंचायत में मातम छा गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान भारत भूषण (26) निवासी संदोआ तहसील चच्योट के रूप में की है। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोट देवीदहड़ सड़क पर बजरोहडू के पास एक कार नंबर एचपी 32बी-2450 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार गिरने का धमाका होते ही कोट, बजरोहडू और शाला गांव के लोग घटनास्थल पर बचाव के लिए भागे। करीब 800 फीट गहरी खाई में गिरी कार के परखचे उड़े देख लोगों में सनसनी फैल गई। बचाव के लिए पहुंचे लोगों को गाड़ी में कोई व्यक्ति नहीं मिला। जब तलाश किया तो घायल भारत भूषण खाई के बीच में लटका हुआ मिला। वह दर्द से कहरा रहा था। लोगों ने तुरंत घायल युवक को सड़क मार्ग पहुंचाया, जहां उसके परिजन भी पहुंच गए थे।

परिजन उसे गुटकर स्थित निजी अस्पताल हरिहर में उपचार के लिए ले गए। लेकिन जख्मी युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि भारत भूषण नेरचौक में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यापक के पद पर तैनात था। सोमवार को जब वह अपनी कार में नेरचौक से अपने घर शाला जा रहा था तो शाम करीब साढ़े चार बजे बजरोहडू के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।  
विज्ञापन


उधर, एचएचओ गोहर चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि भारत भूषण की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार गोहर मुंशीराम घटनास्थल पर गए और उन्होंने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में दस हजार की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें