फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, प्रदर्शन

Mon, 26 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुर्सी थाना क्षेत्र में रविवार शाम को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ रहा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक बाइक समेत ट्रक मेें फंसकर करीब सौ मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा।
विज्ञापन


इस हादसे से नाराज ग्रामीणों ने लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थाना कुर्सी क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी एक कॉलेज में पढ़ने वाले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र शिवा मौर्या (19) पुत्र कल्लू मौर्या अपने साथी दीपू (16) के साथ रविवार शाम अपनी बाइक से कुर्सी से घर जा रहा था। तभी लखनऊ मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपू उछल कर दूर जा गिरा जबकि शिवा बाइक के साथ बस के आगे फंस गया। और सड़क पर सौ मीटर तक घिसटता चला गया। जिससे उसके कमर और निचले हिस्से के चीथड़े उड़ गए।

वहीं दीपू को मामूली चोट आई है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे में घायल युवक को ग्रामीणों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग व आसपास के अन्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का उग्र रूप देख मौके पर आसपास के कई थानों की पुलिस भी बुलाई गई।

हालांकि इस दौरान पहुंचे एसडीएम फतेहपुर सुनील वर्मा व सीओ राजेश यादव ने सभी को समझा बुझाकर शांत करवाया व मृतक के परिवारीजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया तब जाकर करीब दो घंटे के बाद लोग शांत हुए और प्रदर्शन बंद किया। इस दौरान लखनऊ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

समय पर अस्पताल पहुंचता तो बच सकती थी छात्र की जान
सड़क हादसे का शिकार हुआ छात्र यदि इलाज के लिए समय से अस्पताल पहुंच जाता तो उसकी जान बच सकती थी। यहां पर लोगों के प्रदर्शन के चलते घायल छात्र काफी देर तक पड़ा रहा। जिसके बाद जब उसे लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचाया गया तो उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें