फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक में जहर मिलाने के मामले की तफ्तीश तेज

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी के चोहठ गांव में पेयजल टैंक में कीटनाशक मिलाने के मामले में पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को स्थानीय लोगों और केमिस्टों से पूछताछ की है। पुलिस के साथ गई विशेषज्ञों की टीम ने पानी और मिट्टी के सैंपल लिए हैं। आईपीएच विभाग के एसडीओ बागाचनोगी दीक्षांत शर्मा ने कहा कि टैंक की सफाई एक सप्ताह तक लगातार की जाएगी, क्योंकि टैंक की सतह में जो कीटनाशक चिपक गई है उसे पूरी तरह से साफ किया जाएगा। उसके बाद सैंपल भरा जाएगा। सैंपल पूरी तरह से सही आने पर ही लोगों को इस पानी की सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तब तक लोगों को पानी की सप्लाई का प्रबंध अलग लाइन से कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त इस टैंक की पूरी तरह से फेंसिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि सब डिवीजन बागाचनोगी के तहत जितने भी पेयजल स्टोर टैंक हैं, उन सभी की सफाई के आदेश दे दिए गए हैं। उधर, एएसआई जंजैहली मोहन जोशी ने बताया कि मंडी से एएसपी भूपेंद्र कंवर स्वयं मौके पर आए थे। इस दौरान उनके साथ दो विशेषज्ञों की टीम भी थी। टीम ने पानी और मिट्टी के सैंपल लिए हैं। वहीं, पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही दवाई विक्रेताओं से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन गहनता से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें