फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने से रोका तो कि मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के खुराहल क्षेत्र में अवैध खनन करने से रोकने पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खुराहल निवासी धर्म सिंह पुत्र अमर सिंह ने थाना में दर्ज अपनी प्राथमिकी में कहा है कि अमर चंद क्षेत्र में अवैध खनन कर रहा था। जब उसने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उसकी साथ गालीगलौज और मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 341,504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें