फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बाधित करने पर दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में सड़क पर बाधा पैदा करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के सहायक उप निरीक्षक हरीश चंद्र के मुताबिक दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सोमवार को जब वह अन्य कर्मचारियों के साथ डैहर बाजार में गश्त पर थे तो एक दुकानदार हंस राज निवासी बरोटी ने फल और सब्जियां सड़क पर फैला रखी थीं। इससे आम जनता और वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी। जबकि, दूसरे मामले में दुकानदार नाग राज के अपनी दुकान का सामान सड़क पर फैला रखने से आम जनता और वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें