गोहर (मंडी)। उपमंडल के जयोग (पगनेटी) में वन विभाग की टीम ने नाका लगाकर एक पिकअप से 12 स्लीपर बरामद किए हैं। अवैध तस्करी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार भी हुए हैं। जीप हमीरपुर की बताई जा रही है। देवदार के 12 स्लीपरों की कीमत 1 लाख आंकी गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम में फारेस्ट गॉर्ड लाल सिंह पठानिया सहित अन्य कर्मी शामिल थे। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में देवदार की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। नाका लगाने पर जब वह जीप सामने आई तो चालक वन विभाग के कर्मी और अधिकारियों को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। मगर विभाग के अधिकारियों ने तस्करों सहित लकड़ी को अपने कब्जे में कर लिया है। बहरहाल गोहर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चार आरोपियों को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।