फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2017 11:33 PM IST
ballia
विज्ञापन
bike theft gang - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
षेत्र के अहिरौला नहर के समीप  गुरुवार की देर शाम पकड़ी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो चोरों को पांच बाइकों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की माने तो गिरफ्तार दोनों चोर अहिरौनी निवासी अजय भारती पुत्र जंगी तथा अभिमन्यु चौहान पुत्र सकचंद चौहान अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन


पकड़ी पुलिस अहिरौला नहर पर गुरुवार की शाम को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक बाइक से आया, जिसे पुलिस ने रोकवा कर कागजात मांगे, लेकिन युवक न तो कागजात ही दिया और न ही संतोषजनक उत्तर दे पाया। युवक को पुलिस संदिग्ध मानकर थाने लाई और कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम अजय भारती और अपने साथी  का नाम अभिमन्यु चौहान बताया। साथ ही बाइक चुराए जाने की बात भी स्वीकारी। इसके बाद पुलिस ने उसके दूसरे साथी अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उन्होंने चोरी की अन्य बाइकों के बारे में भी बताया। पुलिस ने अभिमन्यु की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकाें को बरामद किया। अभियुक्तों ने बताया कि दूसरे जनपदों से भी बाइकें चोरी कर वह मौका मिलने के बाद उसे यहां लाकर बेच देते हैं। बहरहाल, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें