फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंतड़ा में जीप और स्कूटी में टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। शहर में बुधवार रात एक बोलेरो जीप और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विपन कुमार (25) पुत्र पृथी पाल निवासी डुमेहढ़ (चौंतड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात्रि मंडी-पठानकोट हाईवे पर चौंतड़ा में पोस्ट आफिस के पास एक जीप और स्कूटी में टक्कर हो गई। घायल स्कूटी चालक विपन कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने विपन कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जीप चौंतड़ा से बीड रोड की ओर जा रही थी जबकि स्कूटी डिस्पेंसरी से चौंतड़ा की ओर आ रही थी। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर जीप और स्कूटी को कब्जा में ले लिया है। जीप चालक संकर्षन कटोच निवासी बीड रोड को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें