फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजाओपिपलू में जमीन विवाद पर भिड़े दो भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की सजाओपिपलू पंचायत के भेड़ी गांव में जमीनी विवाद पर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों परिवारों के सदस्यों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार लंबे अरसे से दो भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वे अपने खेतों में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उसका भाई और परिवार के अन्य सदस्य खेत में पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके एक परिवार के सदस्यों का सरकाघाट अस्पताल में मेडिकल करवा दिया है। इस मामले में दूसरे पक्ष की शिकायत पर के पर रपट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें