फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलापड़ में जम्मू-कश्मीर के दो व्यक्तियों से चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बिलासपुर से सुंदरनगर जा रही कार में पुलिस ने दो जेएंडके के दो व्यक्तियों से 257 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। एएसआई राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को सलापड़ में नाका लगा रखा था। इसी दौरान हाईवे पर वाहनों की रुटीन जांच के दौरान बिलासपुर से सुंदरनगर जा रही एक कार (जेके 03-ई-4187) को जांच के लिए रोका। चेकिंग में पुलिस टीम ने कार में सवार दो व्यक्तियों से 257 ग्राम चरस बरामद की। आरोपियों की पहचान जावेद अहमद पुत्र अब्दुल सलाम निवासी जिला अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर और फयाज अहमद पुत्र अब्दुल जबार निवासी जिला कुपवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गुरुबचन सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो व्यक्तियों से 257 ग्राम चरस पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें