फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ पकड़े चार युवक, दो दिल्ली के

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नए साल में एसआईयू (स्पेशल इंस्वेस्टिगेशन यूनिट) मंडी की टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ जोरदार जंग छेड़ दी है। 48 घंटों में ही छह आरोपियों को पकड़कर हवालात में डाला है। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि बुधवार को चार आरोपी दबोचे हैं। बुधवार शाम को एसआईयू टीम ने चार युवकों से 5.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम ने सौली खड्ड से सटे एक निजी स्कूल के पास एक युवक से 2.66 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। युवक के साथ 3 लड़के और थे जो एक गाड़ी में बैठे थे। पुलिस ने चारों युवकों को काबू किया। पूछताछ में पता चला कि 2 युवक दिल्ली के हैं, जो मंडी के एक निजी होटल में रुके थे। पुलिस ने होटल में तलाशी ली तो दिल्ली से आए युवक के पास बैग के अंदर से भी 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके हवालात में डाल दिया है।
विज्ञापन

चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों में शुभम सोनी और शिवम निवासी पंडोह, जतिन पाहवा पुत्र सुरेंद्र पाहवा निवासी शारदापुरी, दिल्ली और साहिल गांधी पुत्र रवि कुमार निवासी तिलक नगर, वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।
इससे पहले एसआईयू ने एक जनवरी को बल्ह कस्बे में 134 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी और सरकाघाट में 4850 एमएल शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उधर, एएसपी मंडी पुनीत रघु ने कहा कि चिट्टे के साथ पकड़े गए चारों युवकों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें