धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की एक महिला ने पेंटर पर दुराचार के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि जनवरी माह में उसके साथ लगते गांव का एक पेंटर उनके पड़ोस में पेंट करने का कार्य कर रहा था। इस दौरान एक दिन जब वह घर पर अकेली थी तो उसने उसके साथ दुराचार किया। महिला का पति बाहर नौकरी करता है। जब पति घर लौटा तो महिला ने आपबीती सुनाई और धर्मपुर थाना में पहुंच कर केस दर्ज करवाया। थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।