फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैलचौक से युवती को अगवा करने के आरोपियों ने ली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक बाजार से अगवा की गई युवती को कुल्लू में बंधक बनाने वाली घटना के तीन आरोपियों ने कोर्ट से जमानत ले ली है। कोर्ट ने पुलिस से आगामी 2 जुलाई को घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। घटना को अंजाम देने वाले दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बुधवार को युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद युवती को साथ लेकर कुल्लू में दबिश दी। जिस होटल में जबरन शादी करने के लिए युवती को पहुंचाया गया। उस होटल में पुलिस ने युवती को साथ लेकर निशानदेही की और होटल का पंजीकरण चेक कर रिकार्ड खंगाला। देर शाम पुलिस युवती को लेकर गोहर पहुंची। वीरवार को घटना को अंजाम देने वाले तीन मुख्य आरोपियों ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट से जमानत ले ली। भूमिगत दो आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। एसएचओ गोहर मनोज कुमार वालिया ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने पुलिस से आगामी 2 जुलाई को घटना की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि जमानत लेने वाले युवकों के अलावा दो अन्य युवक इस घटना से जुड़े हुए हैं अथवा नहीं। इस बारे में पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। चैलचौक से 3 लोग घर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी एक युवती को अगवा कर ले गए थे। इन युवकों में से एक युवक इस युवती से शादी करना चाहत था। जो युवती को कुल्लू ले गया था। कुल्लू के एक होटल के कमरे में जब वह युवती को बंधक बनाकर बाथरूम गया तो युवती ने बाहर से कुंडी लगाकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। वीरवार को घटना में संलिप्त 3 आरोपियों ने कोर्ट से जमानत ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें