बलद्वाड़ा (मंडी)। पंचायत के खनोट गांव में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा के एक अंशकालीन कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार निवासी हरल्याण राज्य सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा में कार्यरत है। शाखा के सामने लगे नल के पास किसी बात को लेकर एक मजदूर से उसकी कहासुनी हो गई। मजदूर ने यह बात अपने मालिक को बताई। यह बात सुनकर प्रकाश चंद निवासी खनोट भड़क गया और उसने बैंक कर्मी की पिटाई कर दी। इससे दिनेश कुमार को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करने की बाद छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है।