फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में 17 बोतलें देशी शराब सहित दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नशे का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ को पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सुंदरनगर पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में छापामारी के दौरान 17 बोतलें देशी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस का दल छातर में गश्त पर था तो पुलिस ने संजय कुमार पुत्र लेख राम निवासी कपाही के पास से सात बोतलें देसी शराब की बरामद कीं। दूसरे मामले में पुलिस दल ने सलापड़ पुलिस चौकी के दल ने गश्त के दौरान अजय कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी रोपड़ी डाकघर जड़ोल के कब्जे से 10 बोतलें देसी शराब बरामद कीं। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें