फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में मिला लापता वाटर गार्ड का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)। आठ दिसंबर से लापता चल रहे आईपीएच के वाटर गार्ड का शव तमलेड़ के पास करीब तीस फीट गहरी खाई में मिला। ग्रामीणों ने किसी के गिरे होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत शराब के नशे में गिरकर बताई जा रही है। लेकिन असल कारण बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएंगे। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई डालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विरेंद्र कुमार (45) निवासी तमलेड़ चौक पंचायत में तैनात था। आठ दिसंबर को ड्यूटी देकर वह अचानक गायब हो गया। घरवालों ने रिश्तेदारों और आस पास काफी ढूंढा, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस चौकी हटली में दी। सोमवार को ग्रामीणों ने वाटर गार्ड का शव तमलेड़ में खाई में गिरा देखा। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुुंचकर शव बरामद किया और अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया है। विरेंद्र का एक 22 साल का बेटा है। घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। डीएसपी पधर मदन कांत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में मौत गिरने के कारण हुई लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें