फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस मामले में पुलिस ने धरा एक और आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर द्वारा एक किलो 351 ग्राम चरस बरामदगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीसरे आरोपी को कुल्लू जिले के डोहवीं से पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार शाम अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक में भेज दिया गया है। सुंदरनगर पुलिस ने मंगलवार रात को नाके के दौरान जीप सवार सुनील कुमार (20) और सुनील चंद (22) निवासी शिव डोगी जिला कुल्लू से एक किलो 351 ग्राम चरस बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनका अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया। इसमें पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने तीसरे व्यक्ति का नाम इस मामले में संलिप्त होने खुलासा किया। आरोपियों की जानकारी के बाद पुलिस ने कुल्लू जिले के डोहवीं में दबिश दी। यहां पर पुलिस ने तीसरे आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे अन्य दो आरोपियों के साथ अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने आरोपियों को अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें