फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस बेचने के आरोपी को हिरासत में लेते ही चार्जशीट पेश करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी। भ्यूली के पास एक गाड़ी में पूर्व विधायक के बेटे और उसके दोस्तों से बरामद 498 ग्राम चरस के मामले में पुलिस चार्जशीट दायर करने की तैयारी में है। नाबालिगों को चरस बेचने वाले शातिर के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस एक ही चार्जशीट दायर करेगी। उधर, चरस ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की कार को कोर्ट ने रीलीज कर दिया है। 31 जुलाई को कार रीलीज कर दी गई है। इसके बाद पूर्व विधायक गाड़ी ले गए हैं। 20 जून को इसी कार से 498 ग्राम चरस बरामद की गई थी। इस कार को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का नाबालिग बेटा चला रहा था। उसके साथ एक अन्य नाबालिग और दो युवक भी शामिल थे। पुलिस ने इस कार को भ्यूली पुल पर नाके के दौरान चेकिंग के लिए रोका तो इसमें 498 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस ने कार में सवार दो नाबालिगों और दो युवकों को उसी वक्त हिरासत में ले लिया था। नाबालिग होने के कारण बंबर ठाकुर के बेटे को परिजनों के हवाले कर दिया गया था और युवकों को भी कोर्ट ने जमानत दे दी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है और चरस की एफएसएल रिपोर्ट तथा बरशैणी के उस व्यक्ति को हिरासत में लेना बाकी रह गया है, जिससे चरस खरीदी गई थी। सदर थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के बाद कार को रीलीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें