फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई का बेटा चला रहा बाइक चोर गिरोह का नेटवर्क, पांच गिरफ्तार 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी/गोहर। शहर में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश मंडी की सदर पुलिस ने किया है। इस गिरोह में सभी 17 से 22 साल के युवक हैं। पुलिस ने गोहर में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देते हुए पांच युवकों को पकड़ा है। जिसमें दो के नाबालिग होने पर उन्हें रिहा करना पड़ा है। जबकि पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि बाइक गिरोह के नेटवर्क को चलाने वाला मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सभी आरोपी अच्छे घरों से ताल्लुक रखते हैं। मुख्य आरोपी एनआरआई का बेटा बताया जा रहा है। जबकि पांचों धरे युवकों में एक सैनिक तो दूसरा कारोबारी का बेटा है। सभी गोहर क्षेत्र से संबंधित हैं। पूछताछ के दौरान इन युवकों ने बताया कि वह पढ़ाई छोड़ चुके हैं। चोरी की बाइक को बेचकर कमाया पैसा वह नशे और पार्टियों में उड़ाते थे।
विज्ञापन


तीन जगह दबिश, तीन चोरी की बाइक बरामद
एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि देर रात तक मंडी पुलिस की टीम थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में गोहर में डेरा डाले बैठी रही। नाकाबंदी और दबिश के दौरान तीन अलग-अलग जगह से 3 बाइक चोरी की कब्जा में लेकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें 2 नाबालिग निकले। अभी तक गिरोह का सरगना पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उसके पिता विदेश में रहते हैं। सदर पुलिस की टीम गुपचुप तरीके से कार्रवाई कर रही है।

इस तरह से पकड़े
शहर में चोरों पर शिकंजा कसने के लिए लगे सीसीटीवी पुलिस के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। दो दिन पहले बाइक चोरी के मामले में तफतीश के दौरान रात करीब एक बजे भ्यूली के पास इन युवकों के चेहरे सीसीटीवी में दिखे। लेकिन, बाद में न तो वह बस स्टैंड की तरफ वाले कैमरे में ट्रेस हुए न ही पुलघराट की तरफ। इससे मौवीसेरी गोहर लिंक रोड पुलिस के रडार में आ गया। जब जाल बिछाया तो पता चला कि यहां से बाइक देर रात निकली हैं।
विज्ञापन


कॉलेज छात्रों को बेचनी थी बाइक, खरीदने वाले भी निशाने पर
अब पुलिस यह पता लगा रही है कि पिछले वर्ष चोरी बाइक में इस गिरोह का कितना हाथ है। यह बाइक कहां-कहां बेची गई हैं। वहीं चोरी की बाइकों को खरीदने वालों पर भी शिकंजा कसने के लिए पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कालेज के लड़कों को यह बाइक बेचने आए थे। वहीं इन बाइकों को खरीदने वाले भी पुलिस के निशाने पर हैं।

एक और सफलता : चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
डेंटिंग पेंटिंग का काम करने वाला खोलता था गाड़ी
तीनों उड़ाते थे सामान
मंडी। सदर पुलिस ने एक और चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने महंगे और रश वाले होटलों के बाहर लगी गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को धर दबोचा है। चोरी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ मंडी सदर सुनिल सांख्यान ने कहा कि पुलिस थाने के तहत राजीव नामक व्यक्ति ने एक चोरी का मामला दर्ज कराया था। जिसमें बतलाया गया था कि एक नामी होटल के बाहर उसने अपनी गाड़ी पार्क की और वह अंदर समारोह में चला गया। जब रात को वापस आया तो पाया कि उसकी कार के शीशा किसी ने खोलकर पचास हजार का कैमरा गायब कर दिया था। एटीएम कार्ड और अन्य कागज चोरी कर लिए गए थे। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का गुटकर के पास एक कैमरा बेचने की फिराक में है, जिस पर पुलिस ने दबिश दी और लड़के को कैमरे सहित दबोचा, जांच पर उक्त कैमरा चोरी का पाया गया। जिसे मालिक से शिनाख्त करवाया गया। लड़के से पूछताछ पर 2 और साथियों का पता चला जिन्हें भी तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड लिया गया है। आरोपियों में एक डेंटिंग पेंटिंग का काम करता है तो दूसरा ढाबा चलाता है। पुलिस ने इनकी पहचान अजय कुमार (19) गांव भाटोह, सरकाघाट, उमेश (25) गुटकर मंडी और मुकेश कुमार गांव कहनवाल के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें