फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांबला के सेनारू में एक घर से लाखों के गहने, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत भांबला के सेनारू गांव में एक घर से शातिर सोने के लाखों के गहने और नकदी ले उड़े हैं। चोरों ने मकान में किसी के नहीं होने का लाभ उठाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार रात को मकान मालिक प्रमोद कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखे जेवर और 70 हजार की नकद राशि ले गए हैं। जेवरातों में सोने की नथ, टीका और चाक शामिल है। प्रमोद कुमार ने बताया कि वह रात को अपने भाई के घर कैंचीमोड़ गया हुआ था। घर पर उस समय कोई नहीं था, इसका लाभ उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। जैसे ही वह शुक्रवार सुबह घर आया तो उसने देखा कि उसके घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे गहने और नकदी गायब थी। उसने इसकी सूचना हटली पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें