फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिथल में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक ने मौके पर तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशु की टक्कर से गिरा
विज्ञापन

बाइक सवार आया कार की चपेट में
बिथल के समीप देर रात दर्दनाक सड़क हादसा
कुमारसैन निवासी अनिल ने मौके पर दम तोड़ा
पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर बिथल के समीप काली मिट्टी में देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। कार के नीचे आने से बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार रात को पेश आया। हादसे में मृतक की पहचान गौरव गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता (27), निवासी नौला तहसील कुमारसैन जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आईपीसी धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात बाइक के सामने अचानक लावारिस पशु आ गया और बाइक सवार युवक पशु से टकराने के कारण सड़क के दाईं तरफ गिर गया। इसी बीच एक गाड़ी संख्या एचपी 52ए-4640 ऑल्टो कार आ रही थी और सड़क पर गिरा गौरव इसकी चपेट में आ गया। कार चालक की पहचान दिनेश कश्यप पुत्र रूप राम कश्यप (38), गांव आजी विकास नगर छोटा शिमला, जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें