नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस ने एक व्यक्ति से 116 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चक्कर के शिव मंदिर के पास गश्त पर थी। इस दौरान हरी सिंह पुत्र सवारू राम निवासी टिल्ली के कब्जे से पुलिस ने 116 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद ने मामले की पुष्टि की है।