धर्मपुर (मंडी)। घर में घुसकर एक लड़की से अश्लील हरकतें करने का मामला धर्मपुर थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा कि वीरवार शाम को करीब साढ़े तीन बजे वह घर पर अकेली थी और गांव का एक लड़का घर में आया तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जिस पर उसने चीखना चिल्लाना शुरू किया और लड़का मौके से फरार हो गया। लड़की ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों ने पुलिस थाना धर्मपुर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है । थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।