फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की ने बयान बदल अब लगाया दुराचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी। चार दिन पहले दर्ज हुए गुमशुदगी मामले में नया मोड़ आ गया है। नाबालिग ने बयान बदलते हुए अब बिट्टू पुत्र बाबूराम निवासी राजौरी, जम्मू कश्मीर पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने बिट्टू को जम्मू से गिरफ्तार किया है। इस दौरान वह अपने दोस्त के साथ जिस घर में रहा है, उस मकान मालिक पर भी पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस ने गायब नाबालिग को सुंदरबनी से ढूंढा था। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता तथा आरोपी का मेडिकल करवा लिया गया है। मेडिकल में नाबालिग के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। उधर, आरोपी पिछले महीने अपने दोस्त के पास मंडी जिला में काम करने के लिए आया था। इस दौरान जान पहचान करके नाबालिग के साथ बलात्कार किया। वहीं आरोपी ने न तो पुलिस थाना में पंजीकरण करवाया था और न ही मकान मालिक ने कोई पहचान पत्र आरोपी से लिया था। इस पर पुलिस मकान मालिक ओर उसके दोस्त पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसकी पुष्टि एसएचओ सुनील सांख्यान ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें