फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाराब पीकर कार चलाने और हुड़दंग मचाने पर चार धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने गश्त के दौरान शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत होकर वाहन चलाने और हुड़दंग मचाने के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस का दल थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में भोजपुर में गश्त पर था। इस दौरान पुलिस ने दो कारों को जांच के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने पाया कि दोनों कारों में सवार चालक और युवकों ने नशे का सेवन कर रखा है। जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जिसके उपरांत उनका नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि नशे की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें