नेरचौक (मंडी) कृष्णचंद पुत्र अनंत राम निवासी नेरचौक ने बल्ह थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 नवंबर की रात उसके भतीजे आयुष की साइकिल चोरी हो गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि पहले तो घर वाले अपने स्तर पर साइकिल की तलाश करते रहे, बाद में साइकिल न मिलने पर घर में लगे कैमरे की फुटेज में उन्होंने देखा कि एक लड़का रात 11 बजे घर से साइकिल चुरा कर ले गया है, जिसका उन्होंने वीडियो भी वायरल कर दिया है। बल्ह पुलिस को वीडियो भी दिखाया गया है। उन्होंने इस वीडियो को अपने मित्रों को भी भेजा है, जिससे चोर की पहचान हो सके। 1 मिनट 5 सेकेंड के इस वीडियो में दबे पांव एक लड़का घर के आंगन में दस्तक देता है तथा साइकिल को उठाकर ले जाता है। आयुष ने बताया कि साइकिल की कीमत 9000 रुपये है। इसके बारे में बल्ह थाने के एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामले को शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा।