करसोग (मंडी)। एक सेवानिवृत्त चिकित्सक से पैसा डबल करने और आजीवन पेंशन का झांसा देकर 65 लाख की ठगी के आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब पूछताछ में यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर इतनी मोटी रकम उसने कहां खर्च की है। पुलिस रिमांड की पुष्टि डीएसपी अरुण मोदी ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।