पधर (मंडी)। निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ मंडी ने एक निजी वाहन को सवारियां ढोने के आरोप में जब्त किया है। यह गाड़ी विद्यार्थियों को भ्रमण के लिए ले जा रही थी। निजी वाहन में स्कूल के 16 बच्चे सवार थे। आरटीओ मंडी ने तरयांबली के समीप नाका लगाकर वाहन को जब्त कर लिया। आरटीओ मंडी रमन घरसंगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि निजी वाहन मालिक को 10 हजार का मौके पर जुर्माना किया गया। कहा कि निजी वाहनों पर सवारियां ढोने वालों को कतई बक्शा नहीं जाएगा।